जमशेदपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का भी दिया हवाला ,भारत सरकार से निर्णायक रुख अपनाने की अपील की

जमशेदपुर: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे जुल्म, हमले और मानवाधिकार हनन के खिलाफ देशभर में उबाल है। इसी कड़ी में रविवार को जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सख्त तेवर दिखाते हुए साकची स्थित जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के समीप बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और महिलाओं-बच्चों तक को नहीं बख्शा जा रहा, जो मानवता पर सीधा हमला है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां कट्टरपंथी ताकतों को सरकार का खुला संरक्षण मिल रहा है। मोहम्मद यूनुस की सरकार अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने भारत सरकार से इस गंभीर मामले में कड़ा और निर्णायक रुख अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया जाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाया जाए ताकि वहां के हिंदू समुदाय को सुरक्षा और न्याय मिल सके। महिलाओं ने रविवार को कोलकाता में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का भी दिया हवाला।

इस दौरान ममता सिंह, मीरा सिंह, संजना साहू, लक्ष्मी शर्मा, मिस्टू सोना, जया शर्मा, सपना सिंह समेत महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत