August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ।

इस पूजा के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। आज की पूजा के प्रबंधक असीम पाठक थे। मुख्य पूजन विद्वान पंडित विनोद पांडेय और उनके साथियों ने करायी।

विनोद पांडेय ने बताया कि सबसे पहले शांति पाठ किया गया। शांति पाठ के बाद संकल्प दिलाया गया। संकल्प दिलाने के बाद गरुड़ भगवान की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। गरुड़ भगवान के पूजन के बाद आरती और आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इसके बाद गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान की प्रतिमा अधिष्ठापित की गई।

इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, अनिकेत सावरकर, ऱाघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुशील, इंद्रजीत सिंह, उदय मंडल, गोल्डन पांडेय, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading