जमशेदपुर के परसुडीह राधा कृष्ण मंदिर के समीप में किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाण घोड़ा स्थित राधा कृष्ण मंदिर इलाके में शनिवार दोपहर एक दुर्गा सिन्हा (17) ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

परिजनों के अनुसार, दुर्गा के भाई काम से बाहर गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो बहन को आवाज दी और फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। दुर्गा कमरे में फंदे से लटकी हुई थी।

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि दुर्गा पहले आठवीं कक्षा की छात्रा थी। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रह रही थी। हालांकि तनाव वजह क्या है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों का कहना है कि दुर्गा शांत स्वभाव की थी और हाल के दिनों में कुछ ज्यादा ही गुमसुम रहने लगी थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत