बोलायडीह से 50 वर्षीय सुमो ड्राइवर की लाश बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गम्हरिया: बोलायडीह रोड के जगन्नाथपुर से ग़म्हरिया थाना पुलिस ने 50 वर्षीय ज्ञानु कुमार राय नामक सुमो ड्राइवर की लाश बरामद की है। बताया गया कि घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार उसका पत्नी पिछले 15 दिनों से मायके में थी। बेटा भी मां के साथ था। घर में अकेले ज्ञानु रहता था। पड़ोसियों के अनुसार कई दिनों से वह घर से नहीं निकला था। पुलिस ने सोए अवस्था में उसकी लाश बरामद किया है।
बताया गया कि वह सूमो वाहन चलता था। किंतु घर में सूमो नहीं रहने से लोग तरह तरह की आशंका जता रहे हैं। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
