बोड़ाम में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम भेजा गया

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मुचीडीह गांव में सोमवार की रात को पारिवारिक विवाद में एक महिला महिमा महतो (19 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। सूचना मिलते ही मंगलवार को सुबह बोड़ाम पुलिस ने घर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मामले में पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में अब तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट पता चलेगा। इस संबंध में पुलिस द्वारा यूडी केस दर्ज किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि सोमवार की शाम को मजदूरी कर घर लौटे निरंजन महतो की पत्नी महिमा महतो के साथ किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। अपने दुधमुंहे बेटे के अन्नप्राशन को लेकर पत्नी का कहना था कि वह अपने सारे रिश्तेदारों को बुलाना चाहती है जबकि पति नहीं चाहते थे।उनका तर्क था कि उनके पास खर्च करने लायक पैसे नहीं है इसलिए अधिक लोगों को आमंत्रण नहीं कर सकते। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर गलत कदम उठा लिया। महिमा ने अपने घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर ली। इसके बाद पंखे के हुक में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली।

आनन – फानन में निरंजन ने घर के अन्य सदस्यों के साथ दरवाजे को तोड़कर उसे उतारा। रात्रि 9 बजे के बाद पहले बोड़ाम के एक नर्सिंग होम पहुंचाया जहां स्थिति गंभीर बताए जाने पर उसे डिमना स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पाकर मंगलवार को सुबह मृतका के बंगाल निवासी (बलरामपुर थाना क्षेत्र के अतेवाला गांव) माता-पिता समेत अन्य परिजन मुचीडीह गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बाद में बोड़ाम थाना पहुंचकर परिजनों ने मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। देर शाम दोनों पक्षों के बीच मृतका के 5 माह के बच्चे की उचित देखभाल एवं बालिग होने तक प्रतिमाह एक हजार रुपए जमा करने तथा उसके नाम जमीन देने आदि पर लिखित समझौता हुआ। घटना के बाद दोनों ही परिवार में शोक का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी योजनाओं की समीक्षा की

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के विद्युत क्षेत्र...

प्रधानमंत्री मोदी का 20 जून को ओडिशा दौरा, राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत