नितिन नबीन ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला, शाह-नड्डा ने कुर्सी पर बिठाया

नई दिल्ली। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला। भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने पर कहा, “नितिन नवीन को अभिनंदन। वे एक विनम्र और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे 5 बार विधायक रह चुके हैं… आज उन्होंने अपने काम से जो जगह बनाई है, उसी कारण पार्टी ने कार्यकर्ता को सम्मान दिया है और यह केवल भाजपा में हो सकता है।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “…उन्हें संगठन का भी अनुभव है, सरकार का भी अनुभव है और वे बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं लेकिन वे परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे युवा नेता हैं। साथ ही, वह देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों में से भी सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। नितिन नबीन की आयु 45 साल है, और वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। बिहार सरकार में वह कई बार मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने सरकार में मिली जिम्मेदारी के साथ ही संगठन के दायित्वों का भी निर्वहन सफलतापूर्वक किया है। अब जब उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, तो वह इस पद को ग्रहण करने वाले सबसे युवा नेता बन गए हैं। इसके साथ ही उनके भविष्य में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने की भी चर्चा जोरों पर है। भाजपा में ऐसा पहले भी हो चुका है। 2019 में अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष रहते हुए जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फिर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को सीमा से जुड़े कई अहम मुद्दों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत