सरायकेला जिले के आदित्यपुर में चोरी की चार बाइक समेत दो अपराधी गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि महतो उर्फ पतली एवं दूसरा अभियुक्त सुरज सोय उर्फ डाकु शामिल हैं। दोनों एलआईसी कॉलोनी के नीचे घासी राम के घर में भाड़ेदार के रूप में रह रहा था। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ए थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर छापामारी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद उनके निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान अभियुक्त सूरज सोय उर्फ डाकु के घर से दो चोरी की मोटरसाइकिल, जबकि अभियुक्त रवि महतो उर्फ पतली के घर सालडीह बस्ती से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा दोनों अभियुक्तों के बताए अनुसार उनके एक अन्य साथी के घर से भी एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। सभी बरामद मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर लिया गया है।

बरामद मोटरसाइकिल में एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल, दो बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल शामिल है।

. पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त सूरज सोय उर्फ डाकु का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर, ईचागढ़, आरआईटी और कदमा थाना में चोरी और चोरी का माल रखने से जुड़े कुल सात आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

ओडिशा: डिप्टी स्पीकर के जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) लक्ष्मण हेमब्रम को गिरफ्तार किया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत