चाईबासा में आल्टो कार में घूम रहे तीन अपराधी अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार

चाईबासा : गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आल्टो कार से घूम रहे तीन अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरोज बोदरा, श्यामलाल केराई और सिकन्दर केराई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान सरोज बोदरा के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई, जबकि कार की डिक्की से एक अन्य देशी कट्टा मिला। वहीं श्यामलाल केराई के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने 8 दिसंबर 2025 को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के तोरलो मोड़ के पास एक व्यापारी से 85 हजार रुपये की डकैती और फायरिंग में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के क्यापता गांव के पास एक व्यक्ति से मोबाइल और 1200 रुपये छिनतई की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की गई। एसडीपीओ- चाईबासा बहामन टुटी ने बताया कि आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राज्यसभा में नई भूमिका : आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के...

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स लगातार छापेमारी अभियान चला रही...

प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में अधर में लटकी योजनाएं, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त को लिखा पत्र

जमशेदपुर। राज्य सरकार की लापरवाही के कारण विभिन्न विकास योजनाएं तय समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। शिलान्यास के कई महीनों बाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत