जमशेदपुर के उलीडीह ओपी प्रभारी निलंबित, शारिक अली बने नए प्रभारी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर को एसएसपी पीयूष पांडेय ने निलंबित कर दिया है। अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामले में गंभीर अनियमितता और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया। उनकी जगह मो शारिक अली को उलीडीह ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी को जानकारी मिली कि उलीडीह ओपी प्रभारी ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त कुछ युवकों को संदेहास्पद परिस्थितियों में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ओपी से छोड़ दिया गया है। इसकी जांच का जिम्मा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को सौंपा गया।

जांच में पता चला कि 10 दिसंबर की रात करीब 8 बजे अवैध गांजा खरीद-बिक्री के आरोप में कई पुड़िया गांजा के साथ चार युवकों को उलीडीह ओपी लाया गया था। इनमें से अमन सिंह और संतोष ठाकुर को बिना प्राथमिकी दर्ज किए, बिना किसी विधिसम्मत कार्रवाई के तथा वरीय पदाधिकारी को सूचना दिए बिना ही छोड़ दिया गया।

इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि दिनांक 11 दिसंबर को साधु मुंडा नामक एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को भी अवैध मादक पदार्थों के मामले में हिरासत में लेने के बाद बिना किसी कानूनी प्रक्रिया अपनाए और बिना केस दर्ज किए छोड़ दिया गया। यह कृत्य पुलिस नियमों और कर्तव्यों के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि तत्कालीन ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गंभीर लापरवाही बरती है। इसी के मद्देनजर एसएसपी पीयूष पांडेय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।

मो शारिक अली

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सावधान! कहीं आप स्वर्णरेखा की मरी हुई मछलियों को सेवन तो नहीं कर रहे

स्वर्णरेखा का पानी प्रदूषित ही नहीं जहरीला होता जा रहा. प्रदूषित पानी नदी में छोड़ने के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही जमशेदपुर : जी...

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत