परसुडीह की सामाजिक संस्था विवेकानंद मिलन संघ ने गायिका अंकिता भट्टाचार्य के कार्यक्रम के प्रवेश पत्रों का किया विमोचन

जमशेदपुर: परसुडीह स्थित सामाजिक संस्था विवेकानंद मिलन संघ द्वारा शनिवार को क्लब भवन में भारत की सुप्रसिद्ध गायिका अंकिता भट्टाचार्य के संगीत कार्यक्रम के प्रवेश पत्रों का विमोचन किया गया।

यह कार्यक्रम आगामी 17 जनवरी को क्लब परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रवेश पत्र विमोचन समारोह के अवसर पर मिसेज इंडिया 2024 की विजेता मीता घोष, मिसेज झारखंड 2025 असीमा कुमार तथा टाइटल स्पॉन्सर छगनलाल दयाल जी संस के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज हित में एक सराहनीय पहल बताया।

इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में विवेकानंद मिलन संघ के अध्यक्ष राणा डे और पदाधिकारी राजेश रॉय ने बताया कि इस संगीत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्लब पुस्तकालय के विकास के साथ-साथ आर्थिक रूप से वंचित छात्रों को सहयोग प्रदान करना है।

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी दी। संघ की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि दर्शक निश्चिंत होकर संगीत संध्या का आनंद ले सकें।

विवेकानंद मिलन संघ ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस स्मरणीय संगीत संध्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर विवेकानंद मिलन संघ के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

चतरा में सगाई से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजन बोले- लगातार दबाव और मानसिक उत्पीड़न से उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों में आग, ड्राइवर और खलासी जिंदा जले

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन ट्रकों के आपस में टकराने...

साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन

साकची के काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां प्लाइवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट के कई उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत