भालूबासा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा स्थित हरिजन बस्ती में नशे की लत एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। नशे की खुराक नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रेम मुखी के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रेम मुखी लंबे समय से नशे का आदी था और नशे की खुराक न मिलने पर वह अत्यधिक बेचैन और मानसिक तनाव में रहता था। इसी मानसिक स्थिति में उसने कमरे के भीतर जाकर फांसी लगा ली।

घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद मृतक के पिता प्रदीप मुखी ने बस्ती में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इलाके में ब्राउन शुगर, गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में युवा आ रहे हैं। नशे की खुराक न मिलने पर कई युवक मानसिक रूप से असंतुलित हो जाते हैं और पूर्व में भी ऐसी परिस्थितियों में आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में युवाओं के बीच बढ़ते नशे और उसके खतरनाक व घातक परिणामों को उजागर करती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की...

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत