विधानसभा में फिर उठा 100 रुपए में एक ट्रैक्टर बालू का मुद्दा

रांची। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को सदन में एक बार फिर बालू का मुद्दा उठा। सत्येंद्र नाथ तिवारी के गैर संकल्प सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदस्य सत्येंद्र नाथ तिवारी जिस 444 चिन्हित बालू घाटों की नीलामी की बातें कह रहे हैं। वह पेसा कानून लागू नहीं होने के कारण रुका हुआ है। उन्‍होंने कहा कि उच्‍च न्‍यायालय की ओर से इसपर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके राज्यवासियों को कैसे बालू मिले इसपर राज्य सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 374 बालू घाटों की नीलामी हो चुकी है। जहां स्थानीय स्तर के लोग अबुआ आवास सहित अपने कार्यों के लिए 100 प्रति ट्रैक्टर ले जा सकते हैं। इस सोच के साथ सरकार ने काम किया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जहां से विपक्ष सोचना बंद करती है। वहीं से सरकार सोचना शुरु करती है।

मंत्री ने कहा कि उच्‍च न्‍यायालय की ओर से आदेश मिलते ही 10 से 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार बचे 444 चिन्हित बालू घाटों की भी नीलामी कर दिया जाएगा। इससे पहले सत्येंद्र नाथ तिवारी ने गैर सरकारी संकल्प के तहत सभा पटल के समक्ष पिछले छह वर्षों से राज्य के लगभग 444 चिन्हित बालू घाटों की नीलामी का टेंडर नहीं होने के कारण जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने और इन सभी बालू घाटों की नीलामी टेंडर करने की मांगें की। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की ओर से 100 सीएफटी में बालू मिलने की बातें कही जाती है। लेकिन जिन घाटों का टेंडर अबतक नहीं हुआ और जहां पर अनियमितताएं हो रही हैं उसपर सरकार को जवाब देना चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दल बदलने वाले नेताओं के बढ़ते चलन के बीच राजनीति निजी स्वार्थ का धंधा बनी : शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद कई सांसदों और विधायकों के पार्टी छोड़ने के बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब...

चाईबासा में लावारिस कार बनी मौत का जाल : खेलते-खेलते गाड़ी में फंसी 5 वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत

एक घंटे तक कार में फंसे रहे बच्चे, मासूम ईशानी को नहीं बचा सके डॉक्टर चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर के टुंगरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत