मझगांव के आसनपाट में हाथियों ने युवक को पटककर मारा, मौके पर मौत, अन्य युवक जान बचाकर भागे

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के आसनपाट गांव में हाथियों के झुंड ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर मारा, कुचल दिया, जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हाथियों के कारण गांव के लोग परेशान हैं। गांव के युवक हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान हाथियों ने युवकों पर हमला कर दिया। युवक जान बचाकर भागने लगे।

इसी दौरान सादमासाई गांव का युवक राजू पुरती भागने के दौरान जमीन पर गिर पड़ा और हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया और पटक पटक कर मारा। कुचल दिया।

गंभीर रूप से घायल राजू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे हाथियों का एक बड़ा झुंड गांव के खेतों में घुस आया था। खेतों को नुकसान से बचाने के लिए गांव के कुछ युवक हाथियों को भगाने पहुंचे।

इसी दौरान झुंड ने अचानक पलटकर हमला कर दिया। भागने के प्रयास में राजू पुरती फिसलकर गिर गया, जिससे वह उठ नहीं सका। तभी एक हाथी ने उसे कुचल दिया। यह दृश्य देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और शोर मचाते हुए अन्य युवक किसी तरह जान बचाकर भागे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एआई आधारित मॉडल भविष्य में शेष आयु आकलन को बनाएंगे और अधिक सटीक: जी. सतीश रेड्डी

जमशेदपुर। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में गुरुवार से अभियांत्रिकीय उपकरणों की शेष आयु आकलन (RLA-2026) विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ।...

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत