गोवा नाइट क्लब में हादसे के बाद जमशेदपुर के होटल और रेस्टोरेंट की जांच शुरू, अलर्ट मोड पर प्रशासन

जमशेदपुर : गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत की घटना के बाद जमशेदपुर में जिला प्रशासन द्वारा शहर के रूपटॉप बार और रेस्टोरेंट, बड़े होटल, मॉल, स्कूल कोचिंग समेत विभिन्न जगह पर फायर सेफ्टी समेत आपदा के नियमों की जांच की जाएगी।

गोवा हादसे के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। जिले के उपायुक्त ने दो सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए आपदा के सभी बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, जिसके बाद जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा वैसे संस्थान पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एक टीम का गठन कर जांच अभियान शुरू कराया है।

इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग, फूड सेफ्टी विभाग और अग्नि विभाग शामिल रहेंगे। राज्य सरकार ने जमशेदपुर सहित झारखंड के सभी जिलों में रूफटॉप और छतों पर चल रहे बार, रेस्टोरेंट होटल में फायर सेफ्टी को लेकर विशेष सतर्कता बरतनें को कहा है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी संरचनात्मक सुरक्षा की तत्काल और अनिवार्य जांच सुनिश्चित की जाए।

दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाए। जांच निर्देश में सभी होटल, रेस्टोरेंट के किचन की नियमित साफ सफाई, गैस पाइपलाइन, चूल्हा और चिमनी सिस्टम की तकनीकी जांच फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता और एमरजैंसी एग्जिट के उपयोग होने की अनिवार्य पुष्टि करने को कहा गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

धनबाद में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर - धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां असम की एक युवती को काम दिलाने का झांसा देकर...

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत