जमशेदपुर के शंकोसाई श्यामनगर में लापता युवक का मिला शव, लोगों ने किया सड़क जाम

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई श्यामनगर में चार दिनों से लापता चल रहे 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट के पास संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। शव मिलते ही स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पनप उठा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। शव की पहचान होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये ।

उन्होंने आरोप लगाया कि संकोसाई रोड नंबर एक का नदी किनारा नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन चुका है, लेकिन पुलिस लगातार लापरवाह बनी हुई है। इसी नाराजगी के बीच लोगों ने प्रदीप का शव उठाकर उलीडीह थाना के पास मुख्य सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया। जाम के कारण संकोसाई रोड नंबर 1 से लेकर आजादनगर की तरफ जाने वाले रास्ते घंटों तक बंद रहे। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों ने कहा कि प्रदीप रविवार शाम से लापता था, लेकिन उसकी खोज में पुलिस की ओर से समय पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उनकी मांग थी कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उधर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मौत हादसे, नशे से जुड़े विवाद या किसी अन्य कारण से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रदर्शन के बीच थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि नदी घाट क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और नशे से जुड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। पुलिस की ओर से कार्रवाई के भरोसे के बाद स्थानीय लोगों ने जाम हटाया, हालांकि इलाके में तनाव अब भी बना हुआ है और लोग दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चांडिल में तेज रफ्तार बस का कहर: हाईवे पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत

इलाज करा कर लौट रही थीं घर, एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा, मृतका कोकी देवी टूईडुंगरी गांव की थीं निवासी चांडिल। कोल्हान के तीनों जिलों...

रातभर अंधेरे में रहा बेड़ाडीपा, सुबह नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही बहाल हुई बिजली

JAMSHEDPUR (पूर्वी घाघीडीह): बेड़ाडीपा शीतला मंदिर परिसर के पास बीती रात ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पूरे इलाके में अचानक अंधेरा छा गया। बिजली गुल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेको पंचायत की मुखिया चम्पा माझी बेसरा को राज्यस्तरीय सम्मान, मुखिया संघ ने दी बधाई

बेको पंचायत की मुखिया चम्पा माझी बेसरा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यस्तरीय सम्मान मिला और 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

जमशेदपुर के मानगो में एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल बनी मुसीबत, लोगों का जीना दूभर

==जल छिड़काव नहीं होने पर विरोध, विकास सिंह ने मशीनें बांधकर कराया छिड़काव, दैनिक जीवन में भारी परेशानी का सामना कर रहे आसपास रहने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत