September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के मानगो में एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल बनी मुसीबत, लोगों का जीना दूभर

जमशेदपुर के मानगो में एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल बनी मुसीबत, लोगों का जीना दूभर

==जल छिड़काव नहीं होने पर विरोध, विकास सिंह ने मशीनें बांधकर कराया छिड़काव, दैनिक जीवन में भारी परेशानी का सामना कर रहे आसपास रहने वाले लोग

जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र में एनएच-33 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य के कारण उड़ने वाली धूल से स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि आसपास रहने वाले लोग सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और दैनिक जीवन में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान नियमित जल छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिससे दिनभर धूल का गुबार हवा में फैला रहता है। इससे सड़क किनारे रहने वाले परिवारों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कत हो रही है।


इस मुद्दे को लेकर भाजपा के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी विकास सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक ने पानी का छिड़काव करने से इंकार करते हुए लापरवाही दिखाई।


विरोध के दौरान विकास सिंह ने सांकेतिक रूप से निर्माण कार्य में लगी मशीनों को रस्सी से बांधकर जल छिड़काव शुरू कराने का दबाव बनाया। इसके बाद कुछ ही देर में पानी का छिड़काव शुरू किया गया, हालांकि यह व्यवस्था कितने समय तक जारी रहेगी, इस पर सवाल बना हुआ है।


विकास सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सांसद और विधायक यदि बालिगुमा से पारडीह तक एनएच-33 पर कार का शीशा खोलकर दौरा करें, तो उन्हें लोगों की परेशानी का अंदाजा हो जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान नियमित जल छिड़काव और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि धूल प्रदूषण से राहत मिल सके।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading