जादूगोड़ा में यूसिल के ठेका मजदूरों की हड़ताल से उत्पादन ठप

जमशेदपुर। जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) में ठेका मजदूरों ने बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को प्रबंधन के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद मजदूर संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल का नेतृत्व झामुमो के जिला संयोजक प्रमुख एवं मजदूर नेता बाघराय मार्डी कर रहे हैं।

बुधवार तड़के ही बड़ी संख्या में ठेका मजदूर कंपनी के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हो गए और हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर कुर्सियाँ लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया, जिसके कारण ठेका कर्मचारियों के साथ-साथ स्थायी कर्मचारी भी प्लांट के भीतर नहीं जा सके। हड़ताल का व्यापक असर यूसिल के कई विभागों पर पड़ा है और उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि ठेका मजदूरों की समस्याएँ लंबे समय से लंबित हैं और उनके मुद्दों पर कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट नीति बनानी होगी, तभी आंदोलन समाप्त होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मजदूरों की प्रमुख मांगों में काम के दौरान दुर्घटना में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को तत्काल नौकरी, मृतक कर्मचारी रांबे सोरेन और जून माहली के आश्रितों को अविलंब नियुक्ति, अजय मुर्मू और दारासिंह नायक के मृत्यु तिथि सुधार कर बीमा दावे का भुगतान, विस्थापित परिवारों की लंबित नियुक्ति सूची जारी करने, ईएल भुगतान में कटौती रोकने, सुरक्षा मानकों में सुधार तथा ठेका कर्मियों की समस्याओं का स्थायी समाधान शामिल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई से चार दिनों से लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, हत्या की आशंका

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड शंकोसाईं से चार दिनों से लापता प्रदीप साहू का शव मानगो स्वर्णरेखा नदी से बरामद हुआ। ओलीड़ीह थाना क्षेत्र...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

जयराम महतो बोले-कुड़माली की पढ़ाई एक साधना है, इसमें निरंतरता अनिवार्य

छात्र संगठन ने कुड़माली भाषा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा को किया सम्मानित पटमदा : पटमदा के कुड़माली भाखिचारि आखड़ा लोवाडीह में...

रतन टाटा के विला की कीमत ₹85 लाख, ऑफर मिला ₹55 करोड़

बिकने जा रही प्रॉपर्टी, एयरसेल के फाउंडर सी. शिवशंकरन ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स में समुद्र के किनारे है यह विला नई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading