हेमंत सरकार का नियुक्ति वर्ष : रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को 9 हजार से ज्यादा युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

रांची : हेमंत सोरेन सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर 28 नवंबर को ‘नियुक्ति वर्ष’ के रूप में मनाएगी। रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री लगभग 9000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। राज्य में सबसे अधिक 8000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार 28 नवंबर को अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस कामयाबी के अवसर पर राजधानी के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया जाएगा।

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठित महागठबंधन सरकार 28 नवंबर को अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। हेमंत सोरेन पार्ट-2 सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को राजधानी के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन 9 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को शहीद सोबरन सोरेन के 68वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर यहां के आदिवासी और मूलवासियों का हक-अधिकार का हनन और शोषण करने वालों के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाई।

महिलाएं सरकार की योजनाओं से जुड़कर बन रही स्वावलंबी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांव, गरीब, किसान खुशहाल रहे इस निमित्त योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतारा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अलग-अलग तरीके से कार्य योजना तैयार कर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा करना सरकार की प्राथमिकता है।

नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार पर भी फोकस

हेमन्त सोरेन ने कहा कि 28 नवंबर 2025 को वर्तमान राज्य सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से यहां के 10 हजार से अधिक युवक-युवतियों को सरकारी नियुक्तियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी नौकरियां ही नहीं बल्कि स्वरोजगार के विभिन्न साधनों का भी सृजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रांची हेड क्वार्टर से नहीं बल्कि गांव से चलती है।

घर-आंगन तक पहुंच रही योजनाओं की गठरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह दायित्व है कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के अधिकारी अब आप तक पहुंच रहे हैं। आपको अधिकारी को खोजने की आवश्यकता नहीं है। अब सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों का कोई जगह नहीं है। दलालों को ढूंढ कर भगाया जा रहा है। सरकारी व्यवस्थाओं पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है।

किस पद के लिए कितने नियुक्ति पत्र होंगे वितरित

पद संख्या

सहायक आचार्य 8000

उप समाहर्ता 207

पुलिस उपाधीक्षक 35

राज्य कर पदाधिकारी 56

काराधीक्षक 02

झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-दो 10

जिला समादेष्टा 01

सहायक निबंधक 08

श्रम अधीक्षक 14

प्रोबेशन पदाधिकारी 06

निरीक्षक उत्पाद 03

कीटपालक 150

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

यूबीटी सांसदों की बगावत के दावों पर बोले राजू वाघमारे, बहुमत हमारे पास है ऑपरेशन टाइगर की कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता राजू वाघमारे...

75 साल बाद दुमका के लाठीपहाड़ तक पहुंची विकास की सड़क, बदली गांव की तस्वीर और तकदीर

दुमका, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका जिले में आजादी के 75 साल बाद विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचने में दशक लग गए। वर्षों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत