सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब प्रखर युवा समाजसेवी सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने सोमवार को दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल कियाद्ध उन्होंने बिष्टुपुर स्थित चुनाव कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के अवसर पर मारवाड़ी समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी। सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने नामांकन करने के बाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज एक जागरूक और सामाजिक प्रतिबद्धता वाला समाज है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि उन्हें विस्तृत रूप से समाज की सेवा करने का अवसर प्रदान करें।

सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने कहा, “समाज को नाम नहीं काम चाहिए. इसी मूलमंत्र के साथ आज मैं समाज के सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, मार्गदर्शन, युवाओं के साथ और महिलाओं के सहयोग से नामांकन पत्र भरा हूँ।” उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का भरपूर साथ, सहयोग, समर्थन और प्यार सदैव उनके साथ है।

नामांकन समारोह में मारवाड़ी समाज के कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे, जिन्होंने सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ के लिए अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया।

सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ की उम्मीदवारी ने मारवाड़ी समाज में एक नए युग की शुरुआत की उम्मीद जगाई है, जिसमें समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों के सहयोग से समाज की प्रगति और विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

समाज के कई गणमान्य की रही उपस्थिति-

विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, महेश गोयल, मुकेश आगीवाल, मनोज गोयल, अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, पुनीत कॉउंटिया, अंसुल रिंगारिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विनोद शर्मा, दुर्गा शर्मा, विमल अग्रवाल अगरबत्ती, दीपक चेतनी, अजय भालोटिया, मंटू लाल अग्रवाल, पीयूष गोयल, टोनी भालोटिया, परमेंद्र शर्मा, मयूर संघी, अश्विनी अग्रवाल, मोहित मूनका, दिलीप कॉउंटिया, हेमंत अग्रवाल, आनंद चौधरी, सन्नी संघी, उमेश खिरवाल, गौरव अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल समेत कई समाज बंधु उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

सुनसुनिया जंगल के पास हाथी ने वायर मैन को कुचला, झारग्राम रेफर

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। राजाबासा जंगल और आसपास के इलाकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत