जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का काम शुरू होने पर कांग्रेसियों ने ली राहत की सांस

जदयू और कांग्रेस के बीच दो दिन चला बयानबाजी, प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

जमशेदपुर : शहर के मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम गुरुवार से पुनः शुरू होने पर कांग्रेसियों ने राहत की सांस ली और इसे क्षेत्र की जनता का जीत बताया।

साथ ही स्थानीय विधायक सरयू राय पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि फ्लाईओवर को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फौरी तौर पर वन- वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की थी, मगर जदयू ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया था कि पहले एक तरफ यानी डिमना रोड को चालू कराया जाए। उसके बाद ही परडीह रोड पर वनवे किया जाए।

जदयू के विरोध के बाद एजेंसी ने काम रोक दिया था। इधर कांग्रेस ने इसे सरकारी काम में बाधा बताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। मामले को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच दो दिन खूब बयानबाजी हुई। अंततः गुरुवार से एजेंसी के गाइडलाइन के अनुसार काम पुनः शुरू हो गया।

बता दें कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक रहे बन्ना गुप्ता की पहल पर मानगो में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू हुआ। काम धरातल पर उतरने के बाद संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बन्ना गुप्ता को करारी हार का सामना करना पड़ा।

इधर जदयू के टिकट से विधायक बने सरयू राय ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य में कई अनियमितता बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। यही कारण है कि दोनों सियासी दलों के बीच छिड़े जुबानी जंग के कारण एजेंसी ने काम रोक दिया था। बहरहाल प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद काम पुनः शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत