पश्चिम सिंहभूम के टोन्टो थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव के पास पारा शिक्षक की पत्थर से कूचकर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार , खून लगा पत्थर भी बरामद

– हंडिया – रासी पीने के दौरान विवाद और झगड़ा के दौरान हुई थी हत्या

चाईबासा : टोन्टो थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव के पास अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा 29 नवम्बर की शाम 7.30 बजे पारा शिक्षक मुकरु देवगम की पत्थर से कुचकर एवं लाठी डंडे से मारकर हत्या कर दी गयी थी ।

पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए ग्राम केजरा से घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्तों में टोंटो के पुरनापानी के सोमा सुन्डी, सीनू गौड़ तथा टोंटो के पेरतोल, गुटुबासा का मंगल कारोवा शामिल है ।

इस संबंध में जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण मुण्डा पुरनापानी के द्वारा सूचना मिली थी कि टोन्टो थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पुरनापानी बाजार टाँड के पास अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मुकरु देवगम कि हत्या पत्थर से कूचकर एवं लाठी डंडे से मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पुलिस अधीक्षक चाईबासा को दी गई।

सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के उपरान्त काण्ड के उद्भेदन हेतु पुलिसअधीक्षक आदेश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई हेतु छापामारी शुरू की गई । घटना के उपरान्त अभियुक्त जंगल के बीहड़ इलाकों में भागे फिर रहे थे जिसे तकनीकी शाखा के सहयोग से 30 नवम्बर को गठित टीम के द्वारा ग्राम केजरा से घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं उनके स्वीकारोक्ती बयान के आधार पर घटना के समय समय पहने हुए कपडे बरामद किया गया।

अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया कि मृत व्यक्ति मुकरु देवगम सुन्डी सुरनिया में पारा टीचर था और सप्ताहिक बाजार करने पुरनापानी बाजार टाँड़ में पहुँचा था। जहाँ अभियुक्तो के द्वारा हड़िया या रासी पीने को लेकर लड़ाई हुई तथा तीनों अभियुक्तों के द्वारा मिलकर पत्थर एवं डंडे से मुकरु देवगम की निर्मम रुप से हत्या कर दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत