जमशेदपुर सदर अस्पताल खासमहल में मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 100 बेड वाले आधुनिक Fabricated अस्पताल व सिकल सेल अनिमिया लैब का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : सदर अस्पताल खासमहल जमशेदपुर में 100 बेड वाले आधुनिक Fabricated अस्पताल एवं टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से निर्मित सिकल सेल अनिमिया लैब का उद्घाटन बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पोटका के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, टाटा स्टील फाउंडेशन के सौरभ राय व अन्य गणमान्य शामिल हुए ।

इस अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह केवल एक अवसंरचना का विस्तार नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है । जिला अस्पतालों को इतना सशक्त बना देंगे की आगे रेफरल की आवश्यकता नहीं के बराबर हो जाएगी। राज्य सरकार का संकल्प है कि हर व्यक्ति को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा-सुलभ सुरक्षित और समय पर मिले। यह अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप निर्मित किया गया है । इसमें प्रशिक्षित डाक्टर, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मीयों को लगाया जाएगा जो यह सुनिश्चित करेंगे की यहाँ भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो ।

पूरे कोल्हान में सिकल सेल जांच के लिए कोई भी सरकारी लैब नहीं था, आज टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से सदर अस्पताल खासमहल में विधिवत रूप से उद्घाटन किया जा रहा है, जिससे पूरे कोल्हान के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। सदर अस्पताल खासमहल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाना है और इसके लिए हम सभी मिलकर कार्य कर रहे है।

कार्यक्रम में विधायकों ने भी अस्पताल के सफल संचालन, चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधायें तथा अन्य विषयों पर बहुमूल्य विचार रखे ।

सदर अस्पताल की कुछ प्रमुख उपलब्धियां

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूर्वी सिंहभूम में 1390546 (तेरह लाख नब्बे हजार पॉच सौ छियालिस) आभा कार्ड बनाए जा चुके है। अस्पताल में आए हुए मरीजों को उच्च कोटि का डिजिटल स्वास्थ्य अनुभव प्रदान करने के लिए और उनके स्वास्थ्य के रिकार्ड को डिजिटली संरक्षित करने हेतु ई० हॉस्पीटल सेवा के माध्यम से सदर अस्पताल खासमहल, अनुमण्डल अस्पताल घाटशिला एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानगो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाहरागोड़ा एवं धालभूमगढ़ में स्कैन एण्ड शेयर और डिजिटल पर्ची सेवा दी जा रही है। आने वाले समय में सारी सेवाएं पेपर लेस करने की योजना है जिससे पेपर बचेगा और पर्यावरण को होन वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।

पूर्वी सिंहभूम जिले में 954894 (नौ लाख चौव्वन हजान आठ सौ चौरानबे) आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है।

सिकल सेल अनिमिया कैम्पेन के तहत 81650 (एकासी हजार छः सौ पचास) मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 26 रोगियों की पहचान की गई है और उनका ईलाज किया जा चुका है।

सदर अस्पताल, खासमहल के Intensive Care Unit जो 6 बेड का है उसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 193 (एक सौ तेरानबे) मरीजों का ईलाज किया जा चुका है। सदर अस्पताल खासमहल के Dialysis Unit वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 835 (आठ सौ पैतीस) मरीजों का Dialysis किया जा चुका है।

सदर अस्पताल खासमहल के SNCU जो 12 बेड का है उसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 344 (तीन सौ चौवालीस) मरीजों का ईलाज किया जा चुका है।

दिनांक 12.11.2025 से 28.11.2025 तक विशेष रक्त दान शिविर अभियान के तहत कुल 3093 (तीन हजार तीरानबे) यूनिट रक्त संग्रह किया है जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं। उल्लास कार्यक्रम के तहत 764 मिर्गी के मरीजों को चिन्हित करते हुए उनका ईलाज कराया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

चाईबासा में लावारिस कार बनी मौत का जाल : खेलते-खेलते गाड़ी में फंसी 5 वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत

एक घंटे तक कार में फंसे रहे बच्चे, मासूम ईशानी को नहीं बचा सके डॉक्टर चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर के टुंगरी...

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी विश्व योग दिवस से पहले 6 दिन का स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय का दौरा करेंगे। वे 21 जून को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत