बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नए बंगले पर भी खतरा!

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद यहां की राजनीति में लंबे अंतराजल के बाद बड़ा बदलाव दिख रहा है। राजद के विधायकों की कम संख्या के कारण पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का विधान परिषद में नेता विरोधी दल का पद भी खतरे में है। नए आवास (39 हार्डिंग रोड) का आवंटन होने के बावजूद लालू परिवार ने 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने से इन्कार कर दिया है।

राजद के विधानसभा में मात्र 25 सदस्य रह जाने के कारण, पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी का पद अगले कुछ सालों में जा सकता है। वो 2030 तक विधान पार्षद रहेंगी, लेकिन नेता प्रतिपक्ष बने रहना मुश्किल होगा। वर्तमान में विधान परिषद में राजद के पास 13 सदस्य हैं, जबकि विरोधी दल का नेता बने रहने के लिए कम से कम 11 पार्षदों का होना जरूरी है।

2028 तक राजद एमएलसी की संख्या घट सकती है, क्योंकि पूरा विपक्ष मिलकर विधानसभा से मात्र एक एमएलसी बना सकता है। अगर आगामी विधान परिषद चुनावों में सफलता नहीं मिली, तो राबड़ी देवी से न सिर्फ नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी जाएगी, बल्कि सरकारी बंगला भी छिन जाएगा।

राजद इस फैसले के पीछे भाजपा की साजिश बता रहा

दरअसल, बिहार में विधान परिषद् की सदस्‍य संख्‍या 103 है। जिसमें 76 निर्वाचित और 27 मनोनीत होते हैं। इसके अलावा 2 विषय विशेषज्ञ सदस्‍य होते थे। यानी कुल 105 सदस्य हो जाते हैं। मगर, नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के लिए निर्वाचित सदस्यों की 15 प्रतिशत सदस्य चाहिए, इस लिहाज से 11 (11.4) सदस्य नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जरूरी है। फिलहाल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर 39 हार्डिंग रोड स्थित नया आवास आवंटित कर दिया गया है।

वो करीब 20 सालों से 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में पूर्व सीएम के तौर पर परिवार के साथ रह रही थीं, लेकिन अब ये आवंटन रद्द कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें नए बंगले में शिफ्ट होने के लिए पत्र जारी किया है, मगर लालू परिवार और राजद ने बंगला खाली करने से साफ इनकार कर दिया है। राजद इसे नीतीश सरकार 10.0 के फैसले के पीछे बीजेपी की साजिश बता रहा है।

खतरे में राबड़ी देवी का नेता विरोधी दल का पद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद राजद के विधायकों की संख्या में आई कमी ने राबड़ी देवी के विधान परिषद में नेता विरोधी दल के पद को संकट में डाल दिया है। अभी राजद के पास 13 एमएलसी हैं, जो 9 की न्यूनतम आवश्यकता से अधिक हैं। हालांकि, 2028 तक राजद के एमएलसी की संख्या घट सकती है। शिक्षक, स्नातक और स्थानीय निकाय कोटे के विधान पार्षदों के आगामी चुनाव में सफलता न मिलने पर, उनसे नेता विरोधी दल की पद छिन जाएगी, जिसके चलते उन्हें सरकारी आवास भी खाली करना पड़ेगा।

नए बंगले में शिफ्ट होने से इनकार कई सवाल खड़े कर रहा

बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल के तौर पर राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित जो नया बंगला दिया गया है, वो सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ये बिहार के मंत्रियों को मिलने वाले आवासों में दूसरा सबसे बड़ा माना जाता है। इस बंगले में छह बेडरूम, एक बड़ा ड्रॉइंग रूम, डाइनिंग रूम, एक बड़ा हॉल और प्रवेश द्वार के पास एक मेहमानखाना भी है। इसका इंटीरियर काफी मॉडर्न है, जिसे कुछ साल पहले ही रेनोवेट किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस है, साथ ही इसमें बड़े गार्डन और लॉन भी उपलब्ध हैं। स्टाफ और सुरक्षा गार्ड के लिए अलग से कमरे और 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए मुख्य द्वार पर गार्ड रूम भी बनाया गया है। इतनी सुविधाओं के बावजूद, लालू परिवार का नए बंगले में शिफ्ट होने से इनकार करना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला के रानी पद्मावती स्कूल में उपद्रव, शरारती बच्चों ने तोड़ा मेन गेट और किचन की खिड़की

सरायकेला : बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कुछ शरारती बच्चों द्वारा जमकर उत्पात मचाए जाने का मामला सामने...

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत