करीम सिटी कॉलेज ने कम्युनल हार्मनी वीक के मौके पर किया “ट्रेडिशनल वॉक” का आयोजन

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट द्वारा कम्युनल हार्मनी वीक 2025 के अवसर पर बुधवार को भव्य “ट्रेडिशनल वॉक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक परिधान के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और उसे संजोकर रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली तथा NSS को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज़ भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतिभागियों ने सोलो और डुएट दोनों श्रेणियों में हिस्सा लिया—

सोलो श्रेणी में विद्यार्थियों ने विभिन्न भारतीय राज्यों की पारंपरिक पोशाकों का प्रदर्शन किया।

डुएट श्रेणी में राज्य विशेष की विवाहिक वेशभूषा को प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का मूल्यांकन विशेष आमंत्रित जजों प्रिया खे़स, तारन्नुम अमीन, आतिफ हबीब, जो “जमशेदपुर वाला” के रूप में प्रसिद्ध हैं। जजों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास और राज्य-विशेष ज्ञान के आधार पर अंक दिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने NSS टीम और प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह और आनंद देखने को मिला।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अनुज सिन्हा समेत चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल की मुहर, जल्द जारी होगी अधिसूचना

रांची : झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर चार व्यक्तियों की नियुक्ति के...

झारखंड के कोडरमा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध : 6 वर्षीय पोते की हत्या पर दादी को आजीवन कारावास

25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले की एक अदालत ने पारिवारिक रंजिश...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पाकिस्तान के खिलाफ एनटीएचए के आशीष तानी पूर्ति का धमाका, चार गोल दाग भारत को एशिया कप फाइनल में पहुंचाया

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते...

Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं जमशेदपुर की बेटी संजना, रोमानिया में संताली भाषा में शेक्सपियर नाटक प्रस्तुत कर बढ़ाया देश का मान

अंतरराष्ट्रीय शेक्सपियर महोत्सव 2026 में संताली भाषा की गूंज ओल चिकी लिपि के शताब्दी वर्ष में वैश्विक मंच पर जनजातीय संस्कृति का ऐतिहासिक प्रदर्शन नई दिल्ली/जमशेदपुर।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत