स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कश्मीरी हस्तशिल्प की अनूठी प्रदर्शनी

स्टॉल संख्या 110 : कारीगरों द्वारा बनाए गए इन उत्कृष्ट उत्पादों की कीमत ₹1,000 से ₹2,50,000 तक

जमशेदपुर : गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में 01 से 14 दिसंबर 2025 तक झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो- 2025 में देशभर के पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हैंडलूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

इस वर्ष एक्सपो का विशेष आकर्षण जम्मू-कश्मीर से आए कारीगरों द्वारा लगाया गया स्टॉल संख्या 110 है, जहां कश्मीरी हैंडलूम की उत्कृष्ट विरासत को करीब से देखने और खरीदने का अवसर उपलब्ध है।

स्टॉल 110 में नारवारा एवं राजेकदल–श्रीनगर के कारीगरों द्वारा निर्मित पारंपरिक कश्मीरी वस्त्रों का भव्य संग्रह प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से—

– शानदार पश्मीना शॉल,

– कश्मीरी साड़ियाँ,

– आकर्षक शॉल सहित अन्य हस्तनिर्मित वस्त्र शामिल हैं।

कारीगरों द्वारा बनाए गए इन उत्कृष्ट उत्पादों की कीमत ₹1,000 से ₹2,50,000 तक है, जो उनकी बारीक शिल्पकला और पारंपरिक कढ़ाई की श्रेष्ठता को दर्शाती है।

एक्सपो में आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टॉल पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे खरीदारी और भी सहज एवं सुगम हो गई है।

झारक्राफ्ट का यह आयोजन पारंपरिक शिल्प संरक्षण, स्थानीय एवं राष्ट्रीय कारीगरों के सशक्तिकरण तथा स्वदेशी वस्त्रों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन का नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में एक्सपो पहुंचें और देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को समर्थन दें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में, जांच तेज

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत