जयराम महतो बोले-कुड़माली की पढ़ाई एक साधना है, इसमें निरंतरता अनिवार्य

छात्र संगठन ने कुड़माली भाषा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा को किया सम्मानित

पटमदा : पटमदा के कुड़माली भाखिचारि आखड़ा लोवाडीह में कुड़माली छात्र संगठन द्वारा कुड़माली भाषा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रा पद्मावती कुमारी महतो का अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय सह सचिव जयराम महतो ने कहा कि हमारे क्षेत्र में यह पहली छात्रा है जिसे कुड़माली भाषा में यह मुकाम प्राप्त हुआ है।

मौके पर उपस्थित सभी कुड़माली पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कहा कि पढ़ाई एक साधना है जिसमें निरंतरता अनिवार्य है। हमारे क्षेत्र में लगभग हजार विद्यार्थी कुड़माली लेकर पढ़ाई कक्षा आठवीं से स्नातकोत्तर तक कर रहे हैं। जिसमें सिर्फ कुड़मी ही नहीं बल्कि अन्य जाति धर्म के विद्यार्थी भी शामिल हैं। आगामी 6- 7 दिसंबर को धनबाद में होनेवाले कुड़माली नेगाचारि देश जाड़पा में भाग लेने के लिए आह्वान किया गया।

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के कुड़माली विभाग के व्याख्याता भुवनेश्वर महतो ने कहा कि कुड़माली एक दर्शन है, भाषा के साथ- साथ हमारे संस्कार सस्कृति के धारक वाहक हैं।

अंजली महतो और समाज के लोगों द्वारा झुमुर के आंनद के साथ वनभोज भी किया गया ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

साकची बाजार में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा पड़ेगा भारी, जेएनएसी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची समेत सभी बाजारों में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा भारी पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत