महिलाओं के रोजगार पर खर्च होंगे 21 हजार करोड़, नीतीश सरकार ने खोला खजाना


पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 91,717.11 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया। द्वितीय अनुपूरक बजट में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना, युवाओं को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। अकेले मुख्यमंत्री रोजगार योजना के लिए 21 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए सर्वाधिक 1,885 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सदन में पेश द्वितीय अनुपूरक बजट दस्तावेज के अनुसार वार्षिक योजना मद के लिए 51,253 करोड़ रुपये, वेतन-अन्य प्रतिबद्ध व्यय मद में 40,463 करोड़ रुपए और केंद्रीय क्षेत्र योजना में 0.3400 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। वार्षिक योजना मद में अकेले राज्य योजना में 37498.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर 21 हजार करोड़ शामिल हैं। योजना के तहत महिलाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए पहले 10 हजार और इसके छह महीने के बाद कार्य के आधार पर दो लाख रुपये का प्रविधान है। अब तक योजना के तहत 1.56 करोड़ महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई है। महिला रोजगार योजना के बाद दूसरी सबसे बड़ी राशि 1,885.65 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, पथ निर्माण के लिए 861.21 करोड़, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 800 करोड़ रुपये के प्रविधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए 750 करोड़, बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं के लिए 651.83 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कोल्हान विश्वविद्यालय में तबादलों पर बवाल, छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में प्राचार्यों और प्रोफेसरों के हालिया तबादलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार से विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने...

साकची गोलचक्कर पर विहिप-बजरंग दल का धरना, कहा-“लव जिहाद” के खिलाफ बने सख्त कानून

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत