टाटा के एक और ट्रस्ट से अलग हुए मेहली मिस्त्री, अब कैसे होगी पालतू जानवरों की देखभाल, कैसे पूरा होगा रतन टाटा का सपना ?

नई दिल्ली : दिवंगत रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री ने टाटा के एक और ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है। अक्टूबर में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में मेहली मिस्त्री का ट्रस्टी के तौर पर कार्यकाल पूरा हो गया था और उसे आगे नहीं बढ़ाया गया था। अब उन्होंने स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल ट्रस्ट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

जाने-माने बिजनेसमैन और दिवंगत रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री ने सोमवार को स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल ट्रस्ट (SAHT) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। यह ट्रस्ट मुंबई में पालतू जानवरों के लिए देश का सबसे बड़ा स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चलाता है। यह हॉस्पिटल रतन टाटा का एक सपना था। वह अपने घायल कुत्ते के लिए देश में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं ढूंढ पाए थे। इसलिए उन्होंने यह हॉस्पिटल बनवाया था।

अपने इस्तीफे में मेहली मिस्त्री ने कहा, “चूंकि मैं अब SDTT (सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट) और SRTT (सर रतन टाटा ट्रस्ट) से जुड़ा हुआ नहीं हूं, इसलिए मैं स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल ट्रस्ट को फंड नहीं दे पाऊंगा। साथ ही मैं ऐसे ट्रस्ट से फंड का अनुरोध भी नहीं करना चाहूंगा जिससे मैं जुड़ा हुआ नहीं हूं, इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।” अक्टूबर में, SDTT और SRTT में मेहली मिस्त्री का ट्रस्टी के तौर पर कार्यकाल पूरा हो गया था और उसे आगे नहीं बढ़ाया गया था।

अब कौन-कौन रह गया बोर्ड में?

मेहली मिस्त्री के SAHT से इस्तीफा देने के बाद एक और ट्रस्टी डॉ. अनिरुद्ध कोहली ने भी इस्तीफा दे दिया। कोहली ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के सीईओ हैं। मिस्त्री और कोहली के जाने के बाद SAHT में अब पांच ट्रस्टी बचे हैं। इनमें टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की बेटी लीया टाटा, इंडियन होटल्स (ताज) के पूर्व डायरेक्टर मेहरनोश कपाड़िया, टाटा संस के कानूनी सलाहकार रहे आर. आर. शास्त्री, टाटा मोटर्स के जनरल मैनेजर शांतनु नायडू और टाटा ट्रस्ट्स के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा शामिल हैं।

मिस्त्री ने सुझाव दिया कि सिद्धार्थ शर्मा या किसी अन्य ट्रस्टी को हॉस्पिटल का चेयरमैन बनाया जाए। उन्होंने कहा, “सिद्धार्थ, (टाटा) ट्रस्ट्स के सीईओ होने के नाते किसी बड़े टाटा ट्रस्ट्स में से किसी एक से फंड की व्यवस्था करने के लिए सबसे उपयुक्त होंगे।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

दलमा का नया सितारा बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूम अदाओं से जीत रहा पर्यटकों का दिल

00 फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा 00 पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत