पाग और पीली साड़ी पहन चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ, सबसे युवा विधायक

पटना। दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा के टिकट से चुनी गईं और चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने सोमवार को पीली साड़ी एवं पाग पहल विधायक पद की शपथ ली। मैथिली 18वीं विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक हैं। शपथ ग्रहण के दौरान वे पारंपरिक परिधान में नजर आईं।

सिर पर पाग व पीली साड़ी में सदन पहुंची मैथिली विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मैथिली भाषा में शपथ लेने के उनके निर्णय को सांस्कृतिक पहचान की चर्चा रही। शपथ के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि मैथिली ठाकुर के शपथ ग्रहण के दौरान पाग धारण करने से मिथिलांचल की सांस्कृतिक पहचान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पाग, जो मिथिला क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है, उनके पारंपरिक परिधान का प्रमुख हिस्सा रहा।हालांकि, चुनाव के दौरान मैथिली ठाकुर की पाग में मखाना खाने का एक वीडियो वायरल होने के विवाद उत्पन्न हो गया था। इंटनेट मीडिया में मैथिली ट्रोल हुईं थीं। समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद पाग एवं मिथिला की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा असंतोष सामने आया था। वहीं, उत्तर प्रदेश की एक विधायिका द्वारा पाग से संबंधित कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी ने भी भाजपा के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर दी थी।

इन पुराने विवादों ने मैथिली ठाकुर के शपथ ग्रहण के दौरान उनकी पारंपरिक पहचान को और अधिक महत्व दे दिया। सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों का कहना है कि पाग कोई साधारण परिधान नहीं, बल्कि मिथिला की अस्मिता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी विवाद को लोग भावनात्मक रूप से लेते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ धरना

जमशेदपुर में निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन शुल्क वसूली के विरोध में अभिभावकों और संगठन ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।

झारखंड में शराब बिक्री से रिकॉर्ड कमाई: उत्पाद विभाग ने पार किया 4,013 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा

अवैध शराब पर सख्ती, डिजिटल ट्रैकिंग और नई उत्पाद नीति से बढ़ा राजस्व, तकनीक के इस्तेमाल से सुधरी कार्यप्रणाली, कम हुई गड़बड़ियां जमशेदपुर: झारखंड के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत