प्रेमिका ने प्रेमी के शव के साथ रचाई शादी, जानें क्या है पूरा मामला


नागपुर । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित नांदेड से एक प्रेम कहानी सामने आई है। जिसे देखकर लोगों की न सिर्फ आंखों में आंसू आ गए बल्कि वे फफक-फफक रो पड़े। नांदेड में गुरुवार को जूना गंज की गलियों में एक सक्षम नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जब युवक की हत्या का पता चला तो परिवार में चीख पुकार मच गई। युवक कुछ दिन पहले से जेल से छूटकर आया था। युवक के अंतिम संस्कार से पहले उससे बेपनाह मोहब्बत करने वाली एक लड़की मौके पर पहुंची। लड़की ने प्रेमी के अंतिम संस्कार से पहले लड़की ने हल्दी और कुमकुम लगाया और अपने माथे पर सक्षम के नाम का सिंदूर भी लगाया। इतना ह नहीं प्रेमिका ने अपने हाथों से अपने प्रेमी के शरीर पर हल्दी और कुमकुम चढ़ाया गया।यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर इंसान की आंखें भर आईं।

दोस्त की बहन से हुआ प्यार : पुलिस के अनुसार नांदेड में सक्षम ताटे नाम के युवक की हत्या हुई थी। उसके एक लड़की से प्रेम संबंध थे। मृतक के परिवार की शिकायत पर लड़की (प्रेमिका) के परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सक्षम से प्यार करने वाली लड़की ने अपने बयान में कहा है कि हत्या के उसके माता-पिता और भाई जिम्मेदार हैं। उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए। लड़की कहना है कि यह हत्या सिर्फ गुस्से में नहीं बल्कि जातिगत वजह से की गई है। लड़की के परिवार को सक्षम के साथ उसका रिश्ता मंजूर नहीं था। सक्षम की लड़की से दोस्ती इसलिए हुई थी क्योंकि सक्षम लड़की के घर आता-जाता था। वह उसके भाई का दोस्त था, लेकिन बहन से प्रेम संबंध की बात भाई बर्दाश्त नहीं कर पाया। ऑनर किलिंग की इस घटना के जब लड़की ने अपने प्यार का इजहार किया तो ‘अमर प्रेम’ कहानी सामने आई।

मृतक और आरोपी दोनों गैंगस्टर : डीएसपी प्रशांत शिंदे के अनुसार मामला बेहद संदेनशील है। पुलिस इस मामले की जांच हर तथ्य को ध्यान में रखकर कर रही है। लड़की का कहना है कि भले ही सक्षम अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन वह उससे प्यार करती है और अब उसके घर पर ही रहेगी। लड़की सक्षम के साथ कई तस्वीरें भी सामने आईं हैं। जिसमें वे एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि सक्षम के खिलाफ कई मामले पुलिस में दर्ज थे, तो वहीं उसकी हत्या के आरोपी लड़की का भाई भी गैंगस्टर है। पुलिस ने इस घटना के बाद सभी की धरपकड़ की कोशिश में जुटी है। नांदेड की ऑनर किलिंग की इस घटना ने एक प्रेम कहानी का अंत कर दिया है। अब कुछ बचा है तो सिर्फ दर्द-तड़प और पश्चाताप है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला जेल में अदालत व मेडिकल कैंप, बंदियों को SPRUHAA योजना की दी गई जानकारी

निःशुल्क विधिक सहायता व पुनर्वास पर जोर बंदियों के साथ उनके परिवार भी होंगे लाभान्वित सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सरायकेला-खरसावां की ओर...

बोकारो में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

बोकारो में पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार आरोपी गिरफ्तार हुए और मोबाइल-लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त किए गए, जांच जारी है

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत