जमशेदपुर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद और राष्ट्रीय चेतना संस्थान ने गांधी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

जमशेदपुर। देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिक अब समाज में सेवा की नई पहल कर रहे हैं। रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और राष्ट्रीय चेतना संस्थान की ओर से गांधी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों ने नदी जल और पर्यावरण की रक्षा को अपना नया संकल्प घोषित किया।

महापर्व के विसर्जन कार्यक्रम के बाद घाट पर फैले कचरे को स्वयं से साफ करते हुए पूर्व सैनिकों और संस्थान के सदस्यों ने पानी में फेंकी गई मूर्तियों के अवशेष, प्लास्टिक और सजावट सामग्री को बाहर निकाला। उनका उद्देश्य था कि जल स्रोत पूरी तरह से स्वच्छ रहे और प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों को हटाकर जलजीवों की रक्षा की जा सके।

स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य किशोर कुमार ने कहा कि राष्ट्र सेवा की भावना से ही उनका जीवन जुड़ा है। सीमा पर ड्यूटी पूरी होने के बाद भी उनका कर्तव्य समाप्त नहीं हुआ है। आज वे समाज और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उसी जज्बे के साथ आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक स्वयं अपने आस-पास के जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें तो प्रदूषण काफी हद तक कम हो सकता है।

राष्ट्रीय चेतना संस्थान के संस्थापक वरुण कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक-मुक्त त्योहार मनाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्लास्टर आॅफ पेरिस की मूर्तियां पानी को जहरीला बनाती हैं, जबकि मिट्टी की मूर्तियां जल्द घुलकर मिट्टी में मिल जाती हैं और स्थानीय कुम्हारों को रोजगार भी देती हैं। उन्होंने प्राकृतिक सामग्री कागज, फूल, पत्ते, लकड़ी और बांस से सजावट करने की अपील की।

वरुण कुमार ने यह भी कहा कि घरेलू और छोटे स्तर पर विसर्जन को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि बड़े जल स्रोतों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। इससे बच्चों में भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की समझ विकसित होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह करते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ना हमारा कर्तव्य है।

अभियान में किशोर कुमार, राजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, शिबू मुखी, निखिल कुमार सिन्हा, आशीष झा, विश्वजीत, जसवीर सिंह, नकुल कुमार, प्रवीण कुमार और मनोज कुमार सिंह सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों ने सामुदायिक भवन पर कब्जे के आरोप में प्रदर्शन किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

जुगसलाई में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात , नयाबाजार हाट को अपने नियंत्रण में लेगा नगर परिषद

सड़क किनारे दुकानों को हटाकर हाट में शिफ्ट किया जाएगा, 70 सब्जी विक्रेताओं के पुनर्वास की योजना, बेहतर शहरी व्यवस्था पर रहेगा फोकस जमशेदपुर: जुगसलाई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत