भुईयांडीह में प्रशासन के एक्शन के खिलाफ विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

हेमंत सोरेन ने दिया आश्वासन, कहा- उपायुक्त से करेंगे बात

जमशेदपुर: भुईयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को प्रभावित किया है।

बिना पूर्व सूचना, माइकिंग या सीमांकन के कार्रवाई करने पर कई घर और दुकानें ढह गईं, जिससे स्थानीय परिवारों का आशियाना उजड़ गया और लोग अपना जरूरी सामान तक समेट नहीं पाए। इस मामले में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही हैं।

प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद वे शुक्रवार को सीधे राजधानी रांची पहुँचीं, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर भुईयांडीह कार्रवाई की पूरी स्थिति से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि अचानक की गई इस कार्रवाई में लोगों को अपना जरूरी सामान तक निकालने का समय नहीं मिला। ठंड के मौसम में कई परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हो गए। विधायक ने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास, राहत सामग्री, अस्थायी आश्रय और आगे किसी भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से पूर्व स्पष्ट सीमांकन एवं पूर्व सूचना देने की अनिवार्यता की माँग रखी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बात करेंगे और इस मामले में शीघ्र आवश्यक राहत व पुनर्वास संबंधी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान गांडेय की विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

रांची से जमशेदपुर लौटते ही विधायक पूर्णिमा साहू उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के कार्यालय पहुँचीं। उन्होंने जिला उपायुक्त को बताया कि ठंड के बीच जिला प्रशासन की कार्रवाई मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं थी और कई परिवार गंभीर संकट में हैं। विस्तृत चर्चा के बीच उन्होंने जिला उपायुक्त से ठंड के मौसम को देखते हुए तत्काल भोजन, पानी और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था करने तथा प्रभावित सभी परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि राहत और पुनर्वास की पहल जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने विधायक से प्रभावित परिवारों की सूची उपलब्ध कराने को भी कहा। जिसके आधार पर प्रशासनिक स्तर से राहत प्रकिया प्रारंभ की जा सके।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता से प्रभावित परिवारों में राहत और पुनर्वास को लेकर उम्मीद जगी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाईबासा में घरेलू विवाद में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोटो चांदमारी निवासी 19 वर्षीय सिया कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सड़क हादसे थम नहीं रहे। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की गुरुवार को जयंती है। जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं...

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत