पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों के अबुआ आवास योजना के लाभुकों को कुल 19.196 करोड़ रुपये की राशि DBT के माध्यम से भेजी गई

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग (विशेष कार्य) द्वारा अबुआ आवास योजना अंतरिम योजना मद के तहत जिला पूर्वी सिंहभूम को कुल 23 करोड़ रुपये (तेइस करोड़) प्राप्त हुए हैं । प्राप्त राशि के आधार पर जिला स्तर से अब तक स्वीकृत/एलॉटेड तथा पड़ताली किए गए कुल 19.196 करोड़ रुपये लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भुगतान कर दिए गए हैं।

प्रखंडवार आवंटन का विवरण

प्रखंड- कुल राशि

1. बहारागोड़ा- 12100000 रु.

2. बोड़ाम- 16700000 रु.

3. चाकुलिया- 4700000 रु.

4. धालभूमगढ़- 16700000 रु.

5. डुमरिया- 18450000 रु.

6. घाटशिला- 5650000 रु.

7. गुरबांदा- 6550000 रु.

8. जमशेदपुर- 7520000 रु.

9. मुसाबनी- 2200000 रु.

10. पोटका- 91890000 रु.

11. पटमदा- 9500000 रु.

कुल राशि DBT के माध्यम से भुगतान – 19,19,60,000 रुपये

सभी प्रखंडों में लंबित अबुआ आवास के लाभुकों को स्वीकृत राशि के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित किया गया है। उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिन लाभुकों को किस्त प्राप्त हो चुकी है वे अपने आवास निर्माण कार्य को शीघ्र गति से पूर्ण कराएं ताकि उन्हें अगली किस्त का लाभ समय पर प्रदान किया जा सके। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से निर्माणाधीन आवासों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत