इनर व्हील क्लब अस्मिता ने बाघे बस्ती, कदमा में बांटे जरूरतमंदों के बीच कंबल
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब अस्मिता द्वारा आज बाघे बस्ती, कदमा में कंबल वितरण परियोजना का आयोजन किया गया। परियोजना का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष रीपा दत्ता और सचिव श्रीमती सुनीता सेठ ने किया। दोनों ने बेहतर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब एडिटर अंजुला सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हमारे क्लब के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कुल 50 कंबलों का वितरित किया गया।
इस महत्वपूर्ण सेवा परियोजना को क्लब की सचिव श्रीमती सुनीता सेठ और श्रीमती जयश्री सिन्हा द्वारा प्रायोजित किया गया, जिनके सहयोग से इन जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाना संभव हो सका।
इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता की यह सामाजिक पहल क्लब की निरंतर सेवा भावना और समुदाय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। जरूरतमंदों को सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करना क्लब का मुख्य उद्देश्य रहा है।
