जम्बू अखाड़ा समिति 23 नवंबर को कराएगी पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह

जमशेदपुर: जम्बू अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के संरक्षक बंटी सिंह ने जम्बू अखाड़ा परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पहले ही विवाह के इच्छुक वर–वधू को 1 नवंबर तक आवेदन जमा करने को कहा गया था। सभी आवेदनों में से पाँच जोड़ों का चयन दोनों पक्षों की सहमति, शपथपत्र एवं मेडिकल जांच (HIV और CBC) के बाद किया गया है।

चयनित पाँच जोड़े :

1. अंशु करुआ (हलुदबनी) संग प्रियंका मुंडा (मकदमपुर)

2. प्रसन्नजीत नाथ (छोटा गोविंदपुर) संग सीता गोसाई (सरजामदा)

3. अविनाश कालिंदी (ईस्ट प्लांट बस्ती) संग त्रिशा कालिंदी (उलीडीह)

4. सनी मछुआ (सरजामदा) संग गंगा मछुआ (छोटा गोविंदपुर)

5. सोमनाथ (छोटा गोविंदपुर) संग ममता गोसाई (सरजामदा)

कार्यक्रम का विवरण

21 नवंबर, शाम 6:30 बजे — पाँचों कन्याओं का मेहंदी समारोह आयोजित होगा।

23 नवंबर को प्रातः 11 बजे रोहन अखाड़ा (हरिजन स्कूल मैदान) से बारात बैंड-बाजे के साथ निकलेगी और जम्बू अखाड़ा परिसर पहुँचेगी।

आगमन के बाद जयमाला का कार्यक्रम होगा।

इसके उपरांत पांच पुरोहितों द्वारा हिंदू रीति–रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा।

प्रत्येक वर एवं वधू पक्ष की ओर से 15–15 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक माहौल बनाने के लिए कोलकाता के कलाकारों द्वारा शहनाई वादन, तथा जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा सैक्सोफोन प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही 1000 लोगों के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई है।

विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया निमंत्रण

इस भव्य आयोजन के लिए कोल्हान क्षेत्र के मंत्री एवं विधायक, पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, आरक्षी उपाधीक्षक और कई प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर, समाजसेवी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

संध्या 4 बजे पाँचों दूल्हा–दुल्हनों की विदाई की जाएगी। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश केवल प्रवेश पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने हेतु जम्बू अखाड़ा समिति के 100 से अधिक कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।

जम्बू अखाड़ा परिसर में आयोजित होने वाला यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता और परंपरागत रीति–रिवाजों का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CELEBRATORY FIRING IN PALAMAU पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग बनी आफत, दो घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।...

बंगाल में 2 मई को 15 बूथों पर फिर मतदान, काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तापमान

कोलकाता : बंगाल में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। चुनाव आयोग ने राज्य में बढ़ते बीजेपी और टीएमसी के टकराव के बीच...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

न्यू केबल टाउन, गोलमुरी में नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न हुआ

न्यू केबल टाउन में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन हवन और भंडारे के साथ हुआ, जिसमें करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी करेंगे सुरों से भक्तों को भाव-विभोर

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में सावन माह के अंतिम सोमवार, 24 अगस्त 2026 को भक्ति और आस्था का एक भव्य आयोजन होने जा रहा है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत