नगर विकास विभाग ने जमशेदपुर की विकास योजनाओं को कब्रगाह में बदला: सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग शहर की विकास योजनाओं को कब्रगाह में बदल रहा है। बुधवार को उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च से बनीं महत्वपूर्ण परियोजनाएं विभागीय उदासीनता और फैसलों में देरी के कारण या तो जर्जर हो रही हैं या शुरू ही नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आठ महीनों से कई परियोजनाएं सिर्फ प्रशासनिक स्वीकृति के इंतजार में फाइलों में धूल खा रही हैं, जबकि इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है।

विधायक राय ने विशेष तौर पर कदमा स्थित कंवेंशन सेंटर का मामला उठाया। 2017-18 में बनी योजना के तहत तैयार यह भवन चार साल पहले पूर्ण हो चुका, लेकिन पिछली सरकार के दौरान मनमाने डिजाइन परिवर्तन से इसकी संरचना प्रभावित हुई। उन्होंने साकची की डीएम लाइब्रेरी का मुद्दा भी गंभीर बताया।

पीने के पानी के महंगे कनेक्शन शुल्क को लेकर भी राय ने विभाग को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने बताया कि टीएसयूआईएसएल के माध्यम से जल कनेक्शन लेने पर 1000 वर्गफीट तक 7000 रुपये, 2000 वर्गफीट तक 14,000 रुपये और 3000 वर्गफीट तक 21,000 रुपये तक शुल्क देना पड़ता है। उनकी पहल पर विधानसभा समिति के समक्ष विभाग ने शुल्क घटाकर 5000 और अधिकतम 7000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा था, साथ ही गरीबी रेखा से नीचे के उपभोक्ताओं को मुफ्त कनेक्शन देने का प्रावधान भी तय हुआ। समिति ने इसे मानसून सत्र में सदन में रख दिया, परंतु विभाग ने अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की, जिससे उपभोक्ता अतिरिक्त भुगतान करने को मजबूर हैं। इसके अतिरिक्त मानगो देशबंधु लाइन क्षेत्र में जलजमाव की लगातार समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम ने विस्तृत योजना तैयार की थी, लेकिन यह भी आठ महीनों से नगर विकास विभाग में अनुमति के इंतजार में अटकी है, जबकि निधि पहले ही उपलब्ध है।

राय ने कहा कि विभाग अरबों-खरबों की योजनाओं पर फोकस कर अपनी उपलब्धियाँ प्रदर्शित करना चाहता है, पर जनता की मूलभूत जरूरतें—साफ पानी, गली-नाली सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, मोहल्लों की आधारभूत सुविधाएं उपेक्षित पड़ी हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत