पलामू के कुंदरी गांव में दो दिन से लापता आठ वर्ष के बच्चे का शव कुएं से बरामद, परिजन बोले-बच्चे की हुई हत्या, जांच करे पुलिस

Palamu : दो दिनों से लापता आठ वर्षीय बच्चे विवेक कुमार का शव बुधवार को एक कुएं से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, विवेक लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव निवासी राम प्रवेश वर्मा का पुत्र था।

विवेक कुमार सोमवार दोपहर करीब 1 बजे घर के पास खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने सोमवार को काफी खोजबीन की थी. लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। दो दिनों की तलाश के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने सात बजे कुएं में शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

लेस्लीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर कुंए से शव को बाहर निकाल पोष्टमार्टम कराने के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजने की तैयारी कर रही है।

परिजनों ने हत्या कर कुंए में फेंकने का आरोप लगा गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। विदित हो कि कुछ वर्ष पूर्व चचेरे भाई की भी हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया गया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी को अपने कार्यकाल के गलत कार्यों की कीमत चुकानी पड़ेगी : अमित मालवीय

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

जयपुर, 3 जून (आईएएनएस)। राजस्थान को वर्ष 2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी के साथ उनके विधायक-सांसद ही नहीं, 2 जून के प्रदर्शन को लेकर संशय: कृष्णा हेगड़े

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बैठक में 60 विधायक नहीं पहुंचे।...

एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय, हर मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए: आठवले

नागपुर, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कर्नाटक की राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर प्रक्रिया पर आए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत