मैं प्रेग्नेंट हूं, प्‍लीज ऐसा मत करिए : पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिसवाले ने किया अमानवीय हरकत

पटना के मरीन ड्राइव को एनजॉए करने आए एक शादीशुदा जोड़े को पुलिसिया हरकत से दो-चार होना पड़ा। बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण के पहले ही पुलिस वाले की अजीबोगरीब हरकत सुर्खियों में है। पुलिस की अमानवीय हरकत वाल वीडियो को बिहार के जिस शख्स ने भी देखा वह पुलिस की इस हरकत पर अपने आपको शर्मसार महसूसस कर रहा है। हो भी क्यूं न। जो सरकार बीते 20 वर्षों की सुशासन की दुहाई देती रही है वहां जब राजधानी पटना पुलिस का ये हाल है तो सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों की तस्वीर कैसी होगी।

पटना पुलिस के एक अधेड़ एसआई ने ऐसी हरकत की कि शायद वो जीवन में भूल पाए। पुलिसकर्मी ने गर्भवती महिला के स्कूटी के आगे आने पर उस पर ही स्कूटी चढ़ाने की कोशिश की।

पटना: मैं प्रेग्नेंट हूं। प्‍लीज ऐसा मत करिए.. पटना के मरीन ड्राइव का वीडियो देखकर किसी का भी मन खिन्न हो जाए। ये सबकुछ कोई लुच्चा-लफंगा नहीं बल्कि कंधे पर दो स्टार सजाए एक अधेड़ पुलिसवाले से यंग महिला गुहार लगा रही थी।

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर पुलिस का असंवेदनशील और शर्मनाक सलूक सामने आया है। ये घटना सोमवार रात मरीन ड्राइव की है। महिला अपने पति के साथ मरीन ड्राइव को एनजॉए करने निकली थी। महिला और उसका पति पैदल ही स्कूटी को रॉन्ग साइड से किनारे-किनारे चल रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी स्कूटी रोक ली। पुलिस वाले ने स्कूटी से चाब निकाल लिया। फिर स्कूटी को खुद ही थाने ले जाने लगा।

गर्भवती से पुलिस का कैसा सलूक?

बात यहीं नहीं रुकी, महिला गर्भवती थी तो उसने कहा कि मुझे भी इसी स्कूटी पर थाने ले चलिए। अधेड़ पुलिस वाला मानने को तैयार नहीं था। महिला स्कूटी के सामने खड़ी हो गई। पुलिस वाले ने बिना कुछ सोचे महिला पर स्कूटी चढ़ाने की कोशिश करने लगा। रोड पर महिला को धकियाते हुए कुछ दूर तक ले गया। फिर लोगों ने मामले को समझा और बोला कि इनको बैठाकर ले जाइए। पुलिस वर्दी में कंधे पर दो स्टार सजाए अधेड़ पुलिस वाले ने महिला को स्कूटी को बैठाया। मगर, इतना कुछ होने के बाद गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, उसके पेट में तेज दर्द उपट गया।

रॉन्ग साइड से पैदल ला रहा था स्कूटी

जानकारी के अनुसार, दंपती मरीन ड्राइव पर रॉन्ग साइड से स्कूटी को पैदल ही लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्कूटी रोककर चालान काटने के बाद उसे जब्त कर लिया। महिला ने पुलिस से साथ चलने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मी स्कूटी लेकर थाने जाने लगा। महिला ने स्कूटी के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की, तभी पुलिसकर्मी ने अमानवीयता दिखाते हुए महिला पर ही स्कूटी चढ़ाने लगा, जिसके कारण गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई।

गर्भवती होने की दुहाई भी अनसुनी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला लगातार गर्भवती होने की बात कह रही थी और पुलिसकर्मी से रुकने का अनुरोध कर रही थी, लेकिन पुलिसवाले ने उसकी एक न सुनी और स्कूटी आगे बढ़ाते रहे। सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद महिला थाने पहुंची। उनके पति भी थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने दोबारा गलती न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उन्हें स्कूटी समेत छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनकी स्कूटी पर पहले से 10 हजार रुपए से अधिक का बकाया चालान था। पुलिस ने उन्हें इसे जल्द भरने को कहा। हालांकि, पूरे मामले में पुलिसिया सलूक ठीक नहीं था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरयू राय कप (सीजन-1) 11-12 अप्रैल को, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत