जमशेदपुर के बिरसानगर में विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में बीते 10 नवंबर को हुए विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ़ नेपु शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से लूट के 1.23 लख रुपए नकद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, हेलमेट और लूट के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल बरामद किया है।

मंगलवार को इसकी जानकारी सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि लूट कांड का मास्टरमाइंड अजीत बेहरा था जो इसी कंपनी में काम करता था। उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।

अजीत के साथ उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दो अन्य की तलाश जारी है. वैसे उन्होंने 10.25 लाख लूट की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि करीब-करीब साढे चार लाख रुपए के आसपास लूट हुई थी, जिसमें 1.23 लाख रुपए की रिकवरी कर ली गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में भैरव पूजा के साथ चैत्र पर्व का भव्य आगाज, पारम्परिक ‘परिखण्डा’ नृत्य ने मोहा मन

सरायकेला। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) का विधिवत शुभारंभ रविवार को भैरव पूजा के साथ हो...

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत