हजारीबाग में जय माता दी ज्वेलर्स से 3.5 किलो सोना और 60 किलो चांदी की लूट


हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत बरही में एक ज्वेलर्स से हथियारबंद अपराधियों ने करीब 35 किलोग्राम सोना और 60 किलोग्राम चांदी लूट ली। यह वारदात रविवार देर रात हुई थी, लेकिन लूटे गए जेवरात का ब्योरा सोमवार शाम सामने आया है। आभूषण कारोबारी सुरेंद्र सोनी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, बरही अनुमंडल चौक में पटना रोड पर उनकी ‘जय माता दी ज्वेलर्स’ प्रतिष्ठान है। वे रविवार की रात नौ बजे प्रतिष्ठान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दुकान से सोना-चांदी के जेवरात निकालकर अपनी कार में रखे थे। तभी दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच कार का शीशा तोड़कर तीन बैग और दो प्लास्टिक बोरी में रखे आभूषण और नकदी लूट लिए।

छत्तीसगढ़ व्यवसायी का कहना है कि बैग और बोरियों में सोने के 35 किलो और चांदी के लगभग 60 किलो जेवरात थे। इनकी कीमत करोड़ों में है। यह राज्य में हाल के वर्षों में जेवरात की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है। पीड़ित ने दावा किया कि सभी जेवरात आभूषणों पर पहचान-चिन्ह मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आसानी से सत्यापन किया जा सकता है। लूट के दौरान अपराधियों की पीड़ित के भाई से हाथापाई भी हुई। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। इस घटना के तुरंत बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई, जिसमें डीएसपी बरही अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी विनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार और कई पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हुए। यह टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस को घटनास्थल और अपराधियों के भागने के रास्ते से ज्वेलरी बॉक्स और एक देसी कट्टा का खोखा मिला है। इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकेबंदी की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है और वास्तविक लूट की मात्रा जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने दावा किया कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी प्राथमिकता है और मामले का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत है, जिन्होंने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक पर फोन तोड़ने का आरोप, वीडियो वायरल

बोकारो में कैंडल मार्च के दौरान विधायक जयराम महतो पर युवक का मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा, घटना का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ा।

सरायकेला में छऊ महोत्सव का भव्य आयोजन

सरायकेला में छऊ महोत्सव 2026 के दूसरे दिन देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति और सोना मोहपत्रा के गीतों ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

राज्यसभा में नई भूमिका : आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत