धनबाद जिले के झरिया में चास निवासी युवक का शव बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

लोकेशन ट्रेस कर परिजनों ने झाड़ियों से निकाला शव,युवती के परिवार पर हत्या का आरोप

धनबाद : धनबाद जिले के झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र स्थित पांडेबेड़ा के पास रविवार को झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बीच मृतक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह खुदकुशी की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है।

मृतक की पहचान बोकारो चास निवासी 22 वर्षीय तुषार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार तुषार 11 नवंबर को उड़ीसा में काम करने के लिए चंद्रपुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़ने निकला था, लेकिन स्टेशन तक नहीं पहुंचा। उड़ीसा में संपर्क न होने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। चंद्रपुरा थाना में गुमशुदगी दर्ज होने और स्टेशन के सीसीटीवी की जांच के बाद पुलिस ने तुषार का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया, जो लोदना क्षेत्र में मिला।

इसी लोकेशन के आधार पर परिजन पांडेबेड़ा पहुंचे, जहां झाड़ियों में उसका शव मिला। परिवार ने इसे साफ-साफ हत्या करार देते हुए पांडेबेड़ा की एक युवती और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि तुषार का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि युवक बोकारो का निवासी था और झरिया में एक लड़की से उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। फिलहाल प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कोल्हान विश्वविद्यालय का बड़ा कदम: समय पर जारी हुआ पीएच.डी. परिणाम

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएच.डी. सत्र 2025–26 की अंतिम चयन सूची...

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में देर रात धारदार हथियार से हमला, दो घायल युवकों का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे धारदार हथियार से हमला किए जाने की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत