लौह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर 19 को आदित्यपुर व चांडिल में 20 नवंबर को एकता दौड़
सरायकेला: परिसदन सरायकेला में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने कहा कि
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर पूरे देश में एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
सरायकेला खरसावां जिले में यह कार्यक्रम आदित्यपुर में 19 नवंबर को एवं चांडिल में 20 नवंबर को आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर को आदित्यपुर में आयोजित होने वाले एकता दौड़ कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित भाजपा के वरीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल होंगे।
एकता दौड़ आदित्यपुर से प्रारम्भ होगा तथा एनआईटी में समापन किया जाएगा। चांडिल में आयोजित एकता दौड़ कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ शामिल होंगे। माय भारत के जिला कोऑर्डिनेटर क्षितिज कुमार ने बताया विगत 07अक्टूबर यह कार्यक्रम शुरू हो चुका है और दिसंबर तक चलेगा। सरायकेला खरसावां जिला में दो जगह इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, जिला कमेटी के राजकुमार सिंह एवं मुरली प्रधान सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।
