झारखंड स्थापना दिवस पर हेमंत सोरेन ने 8799 करोड़ रुपये की दी सौगात, कहा-25 वर्षों के विकास का रोडमैप तैयार

रांची। झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 हजार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई मंत्री और वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज अलग झारखंड राज्य गठन का 25 वर्ष पूरा हो चुका है और अब अगले 25 वर्षों के विकास के लिए कार्य योजना बनाने की जरूरत है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने खूंटी के उलिहातु स्थित बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए झारखंड को वीरों की धरतीबताया, जिसके निर्माण में कई शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि इन वीरों के सपनों का झारखंड बनाना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भावुक हो गए और उन्होंने दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन को याद किया, जिनकी कमी उन्हें पीड़ा दे रही थी। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जाना घर से बुजुर्ग सदस्य के विदा होने जैसा है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य को सजाने और संवारने की बड़ी जिम्मेदारी हम सभी के कंधों पर है। उन्होंने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए कहा कि आदिवासी विकास: राज्य सरकार आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, और विकास योजनाओं में इस समुदाय को सबसे ऊपर रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रांची के राज्य मुख्यालय से नहीं, बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है, जो प्रत्येक परिवार के घर-आंगन तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। महिलाओं पर विशेष ध्यान: सरकार महिलाओं को मजबूत बनाने पर विशेष कार्य कर रही है, साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है।

देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा झारखंड : मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारा राज्य 25 वर्ष का युवा राज्य है, और युवा वर्ग के साथ मिलकर इसे देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अंत में समस्त झारखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। इस अवसर पर कई विधायक, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘अगर मुस्लिम नाम होता तो मीडिया ट्रायल हो जाता’, सेजल पवार विवाद पर बोले वारिस पठान

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में सेजल पवार की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया...

पश्चिम बंगाल : पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के कामकाज को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत