राजनगर झामुमो कार्यालय में मना झारखंड स्थापना दिवस

लंबी लड़ाई, संघर्ष और बलिदान के बाद अलग राज्य मिला, इसे हम सभी को मिलकर सजाना, संवारना और प्रगति के पथ ले जाना है : जोबा

राजनगर: राजनगर के सिद्धू-कान्हू चौक स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद जोबा माझी शामिल हुई। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद जोबा माझी के हाथों केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।

इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि लंबी लड़ाई, संघर्ष और सैकड़ों लोगों के बलिदान के बाद अलग राज्य मिला है। इस राज्य को हम सभी को मिलकर सजाना, संवारना और प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की जरूरत है।

सांसद ने झामुमो कार्यकर्ताओं को बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, सचिव सुबल महतो, केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम, घासीराम सोरेन, उदित महतो, कमलेश्वर महतो, बंगाल मार्डी, रवि माझी, अनंत साहू, संजय हांसदा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

सरयू राय का फेसबुक लाइव आज : जमशेदपुर से रांची तक हड़कंप, क्या आज होगा कोई बड़ा धमाका?

जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के 'जायंट किलर' और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत