घाटशिला चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जताया आभार

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संपादन के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेक्षकों, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों तथा समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अक्षरश: अनुपालन, सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, सुरक्षा बलों की सतर्कता तथा नागरिकों के सहयोग के कारण घाटशिला विधानसभा उप चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया जा सका। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे प्रत्येक पदाधिकारी-कर्मी के पेशेवर रवैये, समय पालन, समन्वय तथा दायित्वों के निर्वहन की सराहना की। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय एवं शांतिपूर्ण भागीदारी ही सुचारु एवं सफल चुनाव प्रक्रिया का सबसे बड़ा आधार है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि जिले में स्थापित सभी मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा बाधा की सूचना प्राप्त नहीं हुई और पूरे निर्वाचन क्षेत्र में एक सुरक्षित, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया गया। उन्होंने संपूर्ण निर्वाचन तंत्र—प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, पीठासीन अधिकारियों, मतदान दलों, सफाई कर्मियों, परिवहन व्यवस्था, मेडिकल टीमों तथा गणना केंद्र प्रबंधन में लगे सभी टीमों को धन्यवाद देते हुए कहा कि टीम भावना और संयुक्त प्रयास ही सफल चुनाव आयोजन का मूल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची बाजार में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा पड़ेगा भारी, जेएनएसी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची समेत सभी बाजारों में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा भारी पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की...

महेंद्र नारायण सिंह के निधन से मानगो में शोक की लहर

मानगो के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टाटा स्टील के पूर्व कर्मी रहे सिंह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत