‘टाइगर अभी जिंदा है’, बिहार में मतगणना से पहले जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी लोगों की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। इससे पहले तमाम एजेंसियों के जारी एग्जिट पोल में फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल में फिर से एनडीए की सरकार बनने की संभावना को लेकर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अधिकांश एग्जिट पोल में एक बार फिर जदयू के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना व्यक्त की गई है। इससे जदयू नेताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच, पटना के जदयू कार्यालय के सामने समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े कई तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। एक पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा गया है- ‘टाइगर अभी जिंदा है’।
पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर है और लिखा गया है, “दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अल्पसंख्यक के संरक्षक, टाइगर अभी जिंदा है।”
इधर, एक अन्य पोस्टर में बिहार के विकास की तस्वीर उकेरी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है, “हम सबकी है एनडीए सरकार, तभी विकास की पटरी पर दौड़ रहा बिहार।”
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होनी है। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मतदान के बाद विभिन्न एग्जिट पोल के जारी आंकड़े में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है। हालांकि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।
प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी, अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर...

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए...

जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल हुए विधायक सरयू राय, बोले—बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर में सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक सरयू राय ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खुद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत