जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में चतुर्थ बाल मेला का आयोजन इस वर्ष 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक साकची स्थित बोधी टेंपल मैदान में किया जा रहा है।
बाल दिवस के अवसर पर आयोजित यह मेला पूरी तरह बच्चों, युवाओं और परिवारों को समर्पित है, जिसमें शिक्षा, संस्कार, कला, संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।
स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट का उद्देश्य इस मेले के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। बच्चों को मंच देकर उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया जाएगा।
बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम: नृत्य, नाटक, गीत-संगीत, लोककला और समूह प्रस्तुतिड्रॉइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता: विभिन्न स्कूलों के छात्रों की भागीदारी क्विज़, विज्ञान प्रदर्शनी व क्राफ्ट शो में रहेगी।
स्वदेशी उत्पादों का स्टॉल: स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी व बिक्री
खाद्य व मनोरंजन जोन: बच्चों के लिए झूले, खेल, फूड स्टॉल और पारंपरिक व्यंजन
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर प्रदर्शनी: जागरूकता फैलाने हेतु विशेष प्रदर्शनी
