मतगणना से पहले राजद एमएलसी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, एफआईआर दर्ज

पटना। राजद के विधान पार्षद सुनिल सिंह भड़काऊ भाषण देने के मामले में फंस गए हैं। राजद एमएलसी ने गुरुवार को कहा कि बिहार की जनता मतगणना में बेईमानी को लेकर आशंकित है। अगर इस बार कहीं बेईमानी होगी तो सड़कों पर नेपाल जैसा दृश्य दिखेगा। पूरी तरह जनता सड़क पर आकर विरोध करेगी, जैसा नेपाल में विरोध किया था।

सुनिल सिंह के इस बयान के बाद पुलिस मुख्यालय व डीजीपी के निर्देश पर उनके विरुद्ध पटना के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर थाने की दारोगा खुशबू कुमारी के आवेदन में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य सुनिल सिंह के द्वारा विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया में भड़काऊ शब्द बोला जा रहा है।

कहा गया कि मतगणना में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखेगा। इससे लोगों में घृणा-वैमनस्य की भावना उत्पन्न होने की आशंका है। इसके साथ लोक शांति भंग होने की स्थिति हो सकती है, जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होगी। राजद एमएलसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 174, 353, 352 और 123 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हार पक्की देख विपक्ष के बिगड़े बोल : राजीव रंजन
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि हार पक्की देख विपक्ष के बोल बिगड़ गए हैं। चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में होने और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। संभावित पराजय की आशंका से बदहवास विपक्ष के नेताओं के बिगड़े बोल इस दावे की पुष्टि करते हैं। जंगल राज वाली उनकी मानसिकता को भी उजागर करते हैं।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान छेड़ रखा है। मतगणना में कथित गड़बड़ी की आशंका और चुनाव आयोग की कार्य शैली पर सवाल उठाए जाने का सिलसिला जारी हो चुका है। कुछ नेता हार की स्थिति में अव्यवस्था फैलाने की धमकी भी दे रहे हैं। स्पष्ट है कि तेजस्वी यादव एवं महागठबंधन को जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्हें पता है कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने टूट चुके हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

धालभूमगढ़ में छत से गिरकर वेल्डिंग दुकान संचालक की मौत, गांव में शोक

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार चक्का गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया,...

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत