नेपाल जैसा नजारा.. की धमकी देने वाले RJD MLC सुनील सिंह पर FIR

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता MLC सुनील सिंह अपने विवादित बयान के कारण मुश्किलों में घिर गए हैं। सुनील सिंह ने मीडिया से बात करते हुए चेतावनी दी थी कि अगर मतगणना में धांधली या गड़बड़ी हुई, तो बिहार की सड़कों पर ‘नेपाल जैसा नजारा’ देखने को मिलेगा। इस बयान को गैरजिम्मेदाराना और उकसाने वाला मानते हुए, बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने इस पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। DGP ने कहा कि RJD नेता के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

RJD नेता सुनील सिंह के बयान को सीधे तौर पर कानून व्यवस्था और चुनाव आयोग को चुनौती के रूप में देखा गया। DGP विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि इस तरह के उकसावे भरे बयान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। ये कार्रवाई राज्य में मतगणना से पहले शांति और निष्पक्षता बनाए रखने के प्रशासन के संकल्प को दिखाती है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने अपने बयान में दावा किया था कि इस बार का चुनाव बदलाव के लिए हुआ है और जनता ने नीतीश-बीजेपी सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने 2020 की मतगणना में धांधली के आरोप दोहराते हुए कहा था कि इस बार जनता चुप नहीं बैठेगी। उनके इस बयान के बाद NDA नेताओं ने तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की थी।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को होनी है। DGP के FIR दर्ज करने के आदेश के बाद राजनीतिक पारा और चढ़ गया है। प्रशासन की प्राथमिकता अब यह सुनिश्चित करना है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित एक वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का...

बिहार: नीट का फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाले गिरोह पर शिकंजा, मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार और आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरपुर, 14 जून (आईएएनएस)। नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से ठगी करने वाले गिरोह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत