पूर्वी सिंहभूम जिला आयुष समिति ने पटमदा और बोड़ाम प्रखंड की सबर बस्ती में बांटे सैनिटरी नैपकिन

पटमदा: आदिम जनजातीय समूह के लिए जिला आयुष समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा मासिक धर्म एवं स्वच्छता से संबंधित कैंप का आयोजन सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर, शुक्ला तथा पटमदा प्रखंड के कमलपुर सबर बस्ती में किया गया। कैंप में मासिक धर्म एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी देने के साथ – साथ सैनिटरी पैड एवं लोवर अंडरगार्मेंट का वितरण महिलाओं के बीच किया गया। कैंप में काफी संख्या में आदिम जनजातीय समूह की लड़कियों एवं महिलाओं ने लाभ उठाया । इस कैंप में लोग काफी उत्साहित दिखे। कैंप में कुल मिलाकर 106 लाभुकों ने लाभ उठाया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कमलपुर के मुखिया जामिनी बेसरा उपस्थित थे। कैंप में आयुष के डीपीएम डॉ. निशांत प्रिय, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राकेश कुमार पाल, डॉ. रेखा दास, योग प्रशिक्षक बबीता कुमारी, विवेक त्रिपाठी, सारथी बेसरा, दुर्गा प्रसाद व प्रवीण कुमार आदि शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, मौज-मस्ती के लिए गार्ड की हत्या कर लूटे ₹3 लाख,तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर...

जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत: सरयू राय

‘लोभ-लाभ’ की सोच से बढ़ रहा पृथ्वी का संकट, शाश्वत विकास अपनाने का समय, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना इस...

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत